Jio का 365 रुपये वाला नया रिचार्ज प्लान देता है अनलिमिटेड कॉलिंग और 25GB डाटा

रिलायंस जियो लगातार अपने यूजर्स के लिए सस्ते और सुविधाजनक प्लान लॉन्च करता रहता है। जियो के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा और कई अन्य लाभ मिलते हैं। हाल ही में जियो ने 365 रुपये का नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में कॉलिंग, डाटा और फ्री SMS जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा जियो कई अन्य अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान भी ऑफर करता है, जिनमें लंबे समय की वैधता और कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
Jio के 365 रुपये के प्लान की खासियत
इस 365 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैधता 30 दिन की है। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा दी गई है। प्रीपेड प्लान में 25GB हाई-स्पीड डाटा मिलता है और कंपनी ने कोई दैनिक लिमिट नहीं रखी है। यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में 7.47 रुपये का टॉक टाइम भी शामिल है।

Jio के प्लान के अतिरिक्त लाभ
इस प्रीपेड प्लान के अन्य फायदे भी हैं। यूजर्स को तीन महीने के लिए Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इसके साथ ही Jio TV और Jio AI Cloud की सेवाएं भी उपलब्ध हैं। AI Cloud में 50GB की स्टोरेज भी यूजर्स को मिलती है। इसके अलावा 18 महीने के लिए Google Gemini प्लान का ऑफर भी दिया गया है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है।
Jio का सस्ता 349 रुपये का प्लान
365 रुपये के प्लान के अलावा जियो 349 रुपये का प्लान भी ऑफर करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग शामिल हैं। प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा और 100 फ्री SMS मिलते हैं। साथ ही यूजर्स को जियो की कई मुफ्त एप्स का भी लाभ मिलता है। 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में 18 महीने का Google Gemini सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
