मनोरंजन

जान्हवी कपूर ने 29वां बर्थडे तिरुमाला मंदिर में भक्तिभाव से मनाया सोशल मीडिया वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज यानी 6 मार्च को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन उन्होंने किसी पार्टी का आयोजन करने की बजाय भक्ति और श्रद्धा को प्राथमिकता दी। जान्हवी ने अपने बर्थडे पर आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन किए। मंदिर में पहुंचने का उनका यह अंदाज उनके फैंस के लिए खास रहा। मंदिर पहुंचते ही जान्हवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उनका सरल और भक्तिमय रूप साफ नजर आया।

3500 सीढ़ियां चढ़कर लिया भगवान का आशीर्वाद

जान्हवी कपूर ने अपने बर्थडे पर मंदिर की करीब 3500 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान एक्ट्रेस फ्लोरल कुर्ता सेट पहने नजर आईं। उनके बालों में हल्की चोटी और कान में हेडफोन था। इस वीडियो में उनका संतुलित और धैर्यपूर्ण अंदाज साफ दिखाई दे रहा था। जान्हवी की इस सादगी और भक्ति को देखकर फैंस उनके तारीफों के पुल बांध रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रिटी उनकी भक्ति और अनुशासन की मिसाल दे रहे हैं।

जान्हवी कपूर ने 29वां बर्थडे तिरुमाला मंदिर में भक्तिभाव से मनाया सोशल मीडिया वायरल

तिरुमाला दर्शन: जान्हवी की सालाना परंपरा

जान्हवी कपूर के लिए तिरुमाला मंदिर में बर्थडे मनाना कोई नई बात नहीं है। यह उनकी सालाना परंपरा का हिस्सा है। जान्हवी हर साल अपने जन्मदिन पर तिरुमाला मंदिर पहुंचती हैं और अपनी मां श्रीदेवी की याद में भी मंदिर में दर्शन करती हैं। श्रीदेवी जब जीवित थीं, तो हर साल इसी परंपरा का पालन करती थीं। जान्हवी ने अपनी मां की इस भक्ति को आज भी पूरी शिद्दत से निभाया और इस खास दिन पर परिवार की यादों को भी श्रद्धांजलि दी।

जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट और आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही साउथ की फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार रामचरण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा फिल्म में शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले जान्हवी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आई थीं, जिसमें वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ मुख्य भूमिकाओं में थे। जान्हवी लगातार बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button