IPL 2025: क्या अंपायर ने किया CSK के साथ धोखा? जानिए डेवाल्ड ब्रेविस के आउट फैसले का सच

IPL 2025 में अगर किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है तो वह अंपायरों के विवादित फैसले हैं। कुछ ऐसा ही मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच देखने को मिला जब डेवाल्ड ब्रेविस को एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया और वह डीआरएस नहीं ले सके।
डीआरएस लेने में क्यों चूक गए ब्रेविस
जब ब्रेविस को आउट दिया गया तो वह तुरंत रन के लिए दौड़ पड़े। बाद में उन्होंने रविंद्र जडेजा से बात कर डीआरएस लेने का इशारा किया लेकिन तब तक समय समाप्त हो चुका था। हैरानी की बात यह रही कि स्क्रीन पर 15 सेकंड का टाइमर ही नहीं दिखा जिससे ब्रेविस को समय का अंदाजा नहीं हो सका।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1918723446051364986
स्क्रीन पर टाइमर न दिखने से बढ़ा विवाद
इस फैसले को लेकर अब काफी बवाल मच गया है क्योंकि न तो मैदान पर मौजूद किसी खिलाड़ी को टाइमिंग का पता चला और न ही दर्शकों को। अंपायर नितिन मेनन ने समय पूरा होने के कारण ब्रेविस को डीआरएस लेने से रोक दिया जिससे चेन्नई को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा।
आरसीबी को मिला दो विकेट का तोहफा
आरसीबी की टीम को लुंगी एंगिडी के इस ओवर में दो बड़े विकेट मिले जिसमें आयुष मातरे और ब्रेविस दोनों शामिल थे। यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया। लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर आरसीबी ने गेम की दिशा ही बदल दी और मुकाबला आखिरी गेंद तक पहुंच गया।
आरसीबी की ऐतिहासिक जीत और प्लेऑफ में एंट्री
आरसीबी ने इस मुकाबले में चेन्नई को 2 रन से हराया और इतिहास में पहली बार एक ही सीजन में दोनों मैच जीतने का कारनामा किया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ की ओर लगभग पहुंच चुकी है और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी चरम पर है।
