टेक्नॉलॉजी

iPhone 17e और iPhone 16 की तुलना: डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा में कौन आगे

Apple ने अपने नए iPhone 17e की बिक्री शुरू कर दी है। लॉन्च कीमत ₹64,900 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफ़र और बैंक डिस्काउंट के साथ इसकी प्रभावी कीमत लगभग ₹60,000 हो जाती है। वहीं इसी रेंज में iPhone 16 भी उपलब्ध है, जो Apple का बेस्ट-सेलिंग मॉडल है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि ₹60,000 की कीमत पर कौन सा फोन खरीदना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

दोनों iPhone 17e और iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है और दोनों में एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। iPhone 16 में हाई ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ Dynamic Island जैसी नई फीचर्स भी मौजूद हैं, जो इसे आधुनिक और प्रीमियम लुक देती हैं। वहीं iPhone 17e का डिज़ाइन iPhone 17 जैसा अपडेटेड है और यह नए चिपसेट के कारण अधिक स्मार्ट और एफिशिएंट अनुभव देता है।

iPhone 17e और iPhone 16 की तुलना: डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा में कौन आगे

प्रोसेसर और प्रदर्शन

iPhone 17e में Apple का लेटेस्ट A19 चिपसेट लगा है, वही चिपसेट iPhone 17 में भी मिलता है। यह A18 प्रोसेसर वाले iPhone 16 से बेहतर AI परफॉर्मेंस और ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है। हालांकि ग्राफिक्स और गेमिंग के मामले में iPhone 16 का GPU बेहतर है। स्टोरेज के मामले में भी iPhone 17e आगे है, इसका बेस मॉडल 256GB स्टोरेज के साथ आता है जबकि iPhone 16 का बेस मॉडल केवल 128GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।

कैमरा और बैटरी सपोर्ट

कैमरा के मामले में iPhone 16 ने iPhone 17e को पीछे छोड़ दिया है। iPhone 17e में सिंगल 48MP रियर कैमरा है, जबकि iPhone 16 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48MP प्राइमरी और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो iPhone 17e में बड़ी बैटरी है और A19 चिपसेट के कारण यह अधिक एफिशिएंट है। दोनों फोन MagSafe सपोर्ट के साथ आते हैं, लेकिन चार्जिंग स्पीड में iPhone 16 22W वायरलेस चार्जिंग देता है जबकि iPhone 17e केवल 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button