बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच JM Financial के शेयर रेकमेंडेशन्स से निवेशकों को मिलेगा फायदा

मिडिल ईस्ट में पैदा हुए हालात के कारण शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे समय में निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर है जो आने वाले समय में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म JM Financial ने कुछ चुने हुए शेयरों पर अपनी कवरेज जारी की है। फर्म ने इन कंपनियों की मजबूत कमाई की संभावनाओं और ग्रोथ को देखते हुए निवेशकों को पॉजिटिव संकेत दिया है।
Aequs Ltd: एयरोस्पेस सेक्टर में अवसर
ब्रोकरेज फर्म ने Aequs Ltd को खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 145 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जो मौजूदा कीमत से लगभग 20 प्रतिशत की संभावित बढ़त दिखाता है। कंपनी एयरोस्पेस सेक्टर में टियर-1 सप्लायर के तौर पर काम करती है। Airbus और Boeing जैसी वैश्विक कंपनियों के साथ साझेदारी इसे मजबूत बनाती है। फर्म के अनुसार मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतरीन क्लाइंट रिलेशनशिप के कारण कंपनी की ग्रोथ स्थिर रहने की संभावना है।

Balkrishna Industries Ltd: ऑटो सेक्टर में आकर्षक विकल्प
ऑटो सेक्टर की कंपनी Balkrishna Industries Ltd को JM Financial ने निवेश के लिहाज से आकर्षक बताया है। फर्म ने इसके शेयरों के लिए 2,540 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा भाव से करीब 25 प्रतिशत की तेजी दर्शाता है। कंपनी का मजबूत पकड़ 15–18 अरब डॉलर के वैश्विक ऑफ-हाईवे टायर मार्केट में है। इसके अलावा रिप्लेसमेंट सेगमेंट और अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर फोकस से कंपनी को बेहतर मार्जिन और ग्रोथ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
Aurobindo Pharma Ltd: फार्मा सेक्टर में पॉजिटिव संकेत
फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर की कंपनी Aurobindo Pharma Ltd को लेकर भी JM Financial ने पॉजिटिव रुख दिखाया है। फर्म के अनुसार कंपनी के शेयरों में मौजूदा कीमतों से 25 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। इसके लिए 1,610 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है। कंपनी की मजबूत उत्पाद लाइन और वैश्विक मार्केट में पहुंच इसे निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि फार्मा सेक्टर में स्थिर ग्रोथ और निर्यात क्षमता के चलते यह शेयर लंबी अवधि में लाभकारी हो सकता है।
