इंस्टाग्राम लाएगा AI वॉइस इफेक्ट्स फीचर, चैटिंग का मजा अब दोगुना होगा

इंस्टाग्राम अब चैटिंग को और भी मजेदार बनाने की तैयारी में है। कंपनी ने डायरेक्ट मैसेज में वॉइस नोट्स के लिए नया AI Voice Effects फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से यूजर अपने वॉइस नोट भेजने से पहले उसकी साउंड को बदल सकते हैं। इससे वॉइस नोट की टोन, रिदम और इमोशन वैसे के वैसे रहेंगे, लेकिन उस पर अलग-अलग ऑडियो इफेक्ट लगाए जा सकेंगे। इसके चलते चैटिंग और अधिक इंटरैक्टिव और मजेदार हो जाएगी।
AI Voice Effects कैसे काम करेगा
इस नए फीचर की मदद से यूजर अपने वॉइस नोट पर अलग-अलग कैरेक्टर के साउंड इफेक्ट लगा सकते हैं। इंस्टाग्राम ने बताया कि यह फीचर मैसेज कंपोजर में ही इंटीग्रेट किया गया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कितने इफेक्ट्स यूजर को मिलेंगे, लेकिन चिपमंक, डेमन, एलियन और रोबोट जैसे कुछ इफेक्ट्स की पुष्टि की जा चुकी है। यूजर जब अपने मैसेज में यह इफेक्ट लगाएंगे, तो उनकी बातचीत और भी एक्सप्रेसिव और दिलचस्प लगने लगेगी।

मजेदार चैटिंग का नया अनुभव
जब कोई यूजर AI Voice Effects वाले वॉइस नोट भेजेगा, तो रिसीवर को भी यह पता चल जाएगा कि कौन सा इफेक्ट इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद रिसीवर अपने मैसेज को उसी इफेक्ट में रिकॉर्ड करके जवाब दे सकता है। पिछले कुछ समय से मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में वॉइस नोट का चलन बढ़ा है और कंपनियां लगातार इसके लिए नए-नए टूल्स जोड़ रही हैं। इंस्टाग्राम का यह फीचर यूजर्स के अनुभव को और अधिक इंटरैक्टिव और एंटरटेनिंग बनाने की दिशा में कदम है।
चैटिंग अब इंस्टाग्राम पर पूरी तरह प्राइवेट नहीं रहेगी
इस नए अपडेट के साथ इंस्टाग्राम की प्राइवसी पॉलिसी में भी बदलाव होगा। कंपनी ने घोषणा की है कि मई 2026 से चैटिंग में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन हटाया जा रहा है। इसका मतलब है कि अब रिसीवर के अलावा मेटा भी आपकी चैट्स को देख सकेगी। इंस्टाग्राम ने 2023 में मैसेज में एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन सपोर्ट पेश किया था, लेकिन अब इसे हटाने का फैसला लिया गया है। यह यूजर्स के लिए एक बड़ी बदलाव और सुरक्षा को लेकर अहम अपडेट साबित होगा।
