मनोरंजन

कैसे बनी Thalapathy Vijay और संगीता की प्रेम कहानी, जानिए उनकी पहली मुलाकात की कहानी

Thalapathy Vijay आज दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और भरोसेमंद सितारों में से एक माने जाते हैं। उनकी फिल्मों का क्रेज सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि विदेशों में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंडस्ट्री में विजय को एक अनुशासित, विनम्र और सम्मानित कलाकार के रूप में जाना जाता है। जहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रहती है, वहीं उनकी पर्सनल लाइफ सादगी और प्राइवेसी की मिसाल है। खासकर उनकी पत्नी संगीता सॉर्नलिंगम, जो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेहद खास है और उनकी लव स्टोरी भी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

संगीता सॉर्नलिंगम कौन हैं?

संगीता सॉर्नलिंगम Thalapathy Vijay की पत्नी हैं। वे मूल रूप से श्रीलंकाई तमिल परिवार से हैं, लेकिन उनका जन्म और पालन-पोषण यूनाइटेड किंगडम में हुआ। विजय और संगीता ने 25 अगस्त 1999 को शादी की। इनके दो बच्चे हैं, एक बेटा जैसन और एक बेटी दिव्या। संगीता ने हमेशा अपने परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता दी है और शोबिज की चमक-दमक से दूर रही हैं। वे पब्लिक इवेंट्स में बहुत कम दिखती हैं और विजय भी सोशल मीडिया पर उनके बेहद कम फोटो शेयर करते हैं। संगीता खुद भी सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखती हैं।

अमीर परिवार से आईं, फिर भी सादगी पसंद

संगीता एक संपन्न उद्योगपति परिवार से आती हैं। उनके पिता एक सफल व्यवसायी थे, लेकिन परिवार ने हमेशा बेहद साधारण जीवन जीया। शायद इसी वजह से संगीता ने कभी अपने स्टार पत्नी होने का दिखावा नहीं किया। वे आज भी इंडस्ट्री की सबसे प्राइवेट स्टार पत्नियों में गिनी जाती हैं, जिनके बारे में सार्वजनिक तौर पर बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। उनका जीवनशैली और सादगी इस बात का प्रमाण है कि वे लाइमलाइट से दूर रहकर भी अपने परिवार के लिए कितनी समर्पित हैं।

फैन से पत्नी तक का सफर और अफवाहों का सच

Thalapathy Vijay और संगीता की प्रेम कहानी बिल्कुल फिल्मी कहानी जैसी है। संगीता पहले विजय की बड़ी फैन थीं। कहा जाता है कि उन्होंने केवल फैन लेटर भेजना ही नहीं छोड़ा, बल्कि वे लंदन से चेन्नई तक विजय से मिलने के लिए आईं। उन्होंने विजय के शूटिंग लोकेशन का पता लगाया और सीधे फिल्म सेट पर जाकर उनसे मिलना चाहा। विजय संगीता के आत्मविश्वास और सच्चे प्यार से बहुत प्रभावित हुए। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरी प्रेम में बदल गई। दोनों परिवारों की सहमति से 1999 में उनका विवाह हिंदू रीतियों से संपन्न हुआ, हालांकि संगीता खुद क्रिश्चियन हैं।

शादी के बाद भी संगीता ने कभी पब्लिक में ज्यादा नजर नहीं आईं, जिससे उनके रिश्ते को लेकर कई बार अफवाहें उड़ीं। कुछ जगहों पर उनकी अनुपस्थिति को लेकर तलाक की बातें भी सामने आईं, लेकिन ये सारी बातें तब खत्म हो गईं जब संगीता विजय के साथ निर्देशक ऐश्वर्या शंकर के शादी समारोह में देखी गईं। इससे साफ हो गया कि उनका रिश्ता अब भी मजबूत और प्रेमपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button