Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानें आज के नए दाम

Gold Price Today: अक्षय तृतीया से पहले सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। अगर आप आज, रविवार को सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं तो पहले नए दाम चेक कर लें। आज 13 अप्रैल 2025 को 22 कैरेट सोने का दाम ₹87,850 और 24 कैरेट सोने का दाम ₹95,820 है।
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में सोने की कीमतें
दिल्ली के बुलियन बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत ₹71,880 है। कोलकाता और मुंबई के बाजार में यह ₹71,760 है जबकि इंदौर और भोपाल में ₹71,600 है। चेन्नई में यह ₹72,600 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। इन कीमतों में अंतर बाजारों के हिसाब से दिखता है।
22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें
आज, 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत बेंगलुरू, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में ₹87,700 है। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में यह ₹87,850 है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से ₹95,670 से ₹95,820 के बीच है, जो बाजार पर निर्भर करती है।
चांदी की कीमतें
चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और मुंबई में 1 किलोग्राम चांदी ₹1,00,000 पर ट्रेड कर रही है। वहीं, चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद और केरल में चांदी का दाम ₹1,10,000 है। भोपाल और इंदौर में भी चांदी की कीमत ₹1,00,000 है।
सोने की शुद्धता कैसे जांचें
सोने की शुद्धता जांचने के लिए ISO (भारतीय मानक संगठन) द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना 91% शुद्ध होता है। 24 कैरेट सोने पर 999, 22 कैरेट सोने पर 916 और 18 कैरेट सोने पर 750 हॉलमार्क होते हैं।