John Abraham का नया लुक देख फैंस हैरान, क्लीन शेव अंदाज ने सोशल मीडिया मचाया तहलका

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता John Abraham अपने एकदम बदले हुए लुक को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। आमतौर पर दाढ़ी और रफ एंड टफ अंदाज में नजर आने वाले जॉन इस बार क्लीन शेव लुक में दिखाई दिए, जिसने फैंस को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर उनकी नई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोगों को तो पहली नजर में यकीन ही नहीं हुआ कि ये जॉन अब्राहम हैं। कुछ फैंस ने जहां इसे उनका नया ट्रांसफॉर्मेशन बताया, वहीं कुछ लोग उनके लुक को देखकर उनकी सेहत को लेकर भी चिंता जताने लगे।
तस्वीरों में दिखा बिल्कुल नया और सादा अंदाज
वायरल हो रही तस्वीरों में जॉन अब्राहम ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। चेहरे पर हल्की सी मुस्कान है और उनका अंदाज पहले से ज्यादा शांत और सादा लग रहा है। उनका पूरा क्लीन शेव चेहरा, सॉल्ट एंड पेपर बाल और नेचुरल लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक तस्वीर में जॉन अपनी टीम के सदस्यों का हाथ पकड़े हुए दिखाई देते हैं, जिससे उनका सॉफ्ट और डाउन टू अर्थ साइड भी सामने आता है। इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे। कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह किसी आने वाली फिल्म के किरदार की तैयारी हो सकती है।
Hi rafties, sorry, no new post today. I've only found a few tweets regarding our prince, so I’ve added them onto yesterday's post. 😊https://t.co/rAVcEPmeyO
I'll blog again on THURSDAY. Tons of love to all. 🥰@TheJohnAbraham #JohnAbraham 😍😍 pic.twitter.com/84NeYNxSXv— Venetia Sarll (@VenetiaSarll) January 27, 2026
सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
जॉन अब्राहम के इस नए लुक पर कमेंट सेक्शन में दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। किसी ने लिखा, क्या हो गया जॉन को। तो किसी ने मजाक में कहा, दाढ़ी वापस उगा लो। कुछ यूजर्स ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए लिखा कि वे बीमार लग रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या ये तस्वीर असली है। कई फैंस का मानना है कि जॉन का वजन कम हुआ है, जिसकी वजह से उनका चेहरा पतला और झुर्रियां ज्यादा नजर आ रही हैं। हालांकि हर कोई नकारात्मक नहीं था। कई फैंस ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए जॉन का समर्थन किया।
फैंस का सपोर्ट और जॉन के आने वाले प्रोजेक्ट्स
जॉन के समर्थन में एक फैन ने लिखा कि वह अपनी उम्र के हिसाब से बिल्कुल सामान्य दिखते हैं। वहीं दूसरे ने कहा कि वह 54 साल के हैं और इस उम्र में बदलाव आना स्वाभाविक है, जज करना बंद करें। वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम को आखिरी बार फिल्म ‘तेहरान’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने स्पेशल ऑफिसर राजीव कुमार का किरदार निभाया था। यह फिल्म 2012 दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद की बदले की कहानी पर आधारित थी। इसके अलावा जॉन हाल ही में गोवा में हुए 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भी नजर आए, जहां उन्होंने डॉक्यूमेंट्री ‘ओस्लो: ए टेल ऑफ प्रॉमिस’ का टीजर लॉन्च किया। खबरें यह भी हैं कि वे पूर्व आईपीएस अधिकारी राकेश मारिया की बायोपिक का हिस्सा बन सकते हैं और ‘फोर्स 3’ को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
