‘लंगड़ा घोड़ा’ कहने पर Rahul Gandhi पर गुस्साए दिव्यांगजन! दिव्यांग समुदाय बोला- अब सहन नहीं करेंगे अपमान

मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के ‘लंगड़ा घोड़ा’ वाले बयान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दिव्यांग जनों ने इस टिप्पणी को अपमानजनक बताया है। अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक और पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त लोहिा वाला ने कहा कि यह बयान दिव्यांगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।
दिव्यांग खिलाड़ियों का प्रदर्शन और विरोध
मध्यप्रदेश दिव्यांग खेल समिति ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ राज्य के खेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। पैरा ओलंपिक एसोसिएशन के खिलाड़ी खेल मंत्री विश्वास सारंग के निवास पहुंचे और ‘राहुल गांधी हाय-हाय’ के नारे लगाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संसद तक प्रदर्शन करेंगे।
राहुल गांधी ने क्या कहा था
भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को तीन तरह के घोड़ों में बांटा। उन्होंने कहा कि पार्टी में रेस के घोड़े, शादी के घोड़े और लंगड़े घोड़े होते हैं। लंगड़े घोड़ों को चारा पानी देकर रिटायर करना चाहिए। अब इस भाषा पर विवाद गहराता जा रहा है।
बीजेपी नेताओं का तीखा पलटवार
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के बयान को दिव्यांगों का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा एक जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देती। राहुल गांधी को देश के दिव्यांगों से माफी मांगनी चाहिए। यह बयान सिर्फ कांग्रेस तक सीमित नहीं रहा बल्कि पूरे देश के लिए अपमानजनक बन गया है।
अब राजनीति में बयान की गूंज
राहुल गांधी का बयान अब राजनीति का बड़ा मुद्दा बन चुका है। विपक्ष इसे असंवेदनशील करार दे रहा है तो समर्थक इसे पार्टी के संदर्भ में कही गई बात बता रहे हैं। लेकिन शब्दों का चयन और उसका असर अब कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।