खेल

Diogo Jota Died: लिवरपूल स्टार डिएगो जोटा और भाई की दर्दनाक मौत! डिएगो जोटा की मौत से फुटबॉल जगत में मातम

Diogo Jota Died: लिवरपूल क्लब के मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो जोटा की 3 जुलाई को एक दर्दनाक कार दुर्घटना में मौत हो गई। 28 वर्षीय जोटा के साथ उनके छोटे भाई आंद्रे सिल्वा भी मौजूद थे। स्पेन के ज़मोरा शहर में रात 12:40 बजे के करीब उनकी लैम्बोर्गिनी कार का टायर फट गया, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलटी और उसमें आग लग गई। मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई।

शादी के 10 दिन बाद टूटा रुथ कार्डोसो का सपना

डिएगो जोटा ने 22 जून को रुथ कार्डोसो से शादी की थी। यह जोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरों को लेकर काफी चर्चित था। महज 10 दिन पहले सात फेरे लेने वाले जोटा की अचानक मौत से परिवार और फैंस सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि जोटा और उनके भाई स्पेन में छुट्टियां मना रहे थे।

 प्रोफेशनल फुटबॉलर थे दोनों भाई

डिएगो जोटा, जो लिवरपूल क्लब के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके थे, उन्होंने पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के लिए करीब 50 मैच खेले थे। उनके भाई आंद्रे सिल्वा भी पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी थे। वे पुर्तगाल की सेकेंड लीग में पेनाफिएल क्लब का हिस्सा थे। दोनों भाइयों का फुटबॉल प्रेम बचपन से रहा और दोनों ही यूरोपीय मैदानों में अपनी पहचान बना चुके थे।

पुर्तगाल फुटबॉल संघ ने जताया गहरा दुख

डिएगो जोटा की मृत्यु की पुष्टि पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने एक आधिकारिक बयान में की। फेडरेशन के अध्यक्ष पेड्रो प्रोएंका ने कहा, “हम आज सुबह स्पेन में जोटा और आंद्रे की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हैं। जोटा सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी नहीं थे, बल्कि एक बेहद खुशमिजाज और विनम्र इंसान भी थे।” सोशल मीडिया पर फुटबॉल प्रेमियों, क्लब्स और खिलाड़ियों ने भावुक श्रद्धांजलि दी है।

स्पैनिश सिविल गार्ड का बयान: टायर फटने से हादसा

स्पेन की सिविल गार्ड ने बताया कि लैम्बोर्गिनी कार ओवरटेक करते समय हादसे की शिकार हुई। कार के टायर के फटने के बाद उसमें आग लग गई, जिससे दोनों भाई बाहर नहीं निकल पाए। दोनों के शव बुरी तरह जल चुके थे। जांच जारी है लेकिन हादसे के पीछे कोई बाहरी साजिश नहीं मानी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button