Chunky Pandey ने बताया कैसे उन्होंने Akshay Kumar को सिखाई एक्टिंग की बारीकियां

जल्द ही प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्चून’ के एक विशेष एपिसोड में बॉलीवुड के जाने-माने विलेन गुलशन ग्रोवर, शक्ति कपूर और Chunky Pandey खास मेहमान के तौर पर दिखाई देंगे। तीनों ने इस दौरान खूब मस्ती की और अपनी फिल्मों के कई चर्चित डायलॉग्स को फिर से जीवंत किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ‘बैड मैन’ गुलशन ग्रोवर और ‘क्राइम मास्टर गोगो’ शक्ति कपूर अक्षय कुमार से एक करोड़ रुपये फिरौती मांगते नजर आ रहे हैं, लेकिन अक्षय कुमार के सामने उनकी ये चालें काम नहीं करतीं। इसी दौरान अक्षय और गुलशन मिलकर ‘हेरा फेरी’ के मशहूर डायलॉग ‘कबिरा स्पीकिंग’ को दोहराते हुए सबको हंसा देते हैं, वहीं शक्ति कपूर अपनी डरी हुई अदाकारी में धमकी देते दिखते हैं।
गुलशन ग्रोवर और शक्ति कपूर ने मांगा एक करोड़ रुपये
वीडियो में गुलशन ग्रोवर अक्षय कुमार से कहते हैं, “कबिरा स्पीकिंग, कसम से, तुम्हारा शो देखकर दिल खुश हो गया। अगर तुम खिलाड़ी हो तो सुनो, शो चलाना है तो एक करोड़ निकालो।” थोड़ी ही देर बाद अक्षय के फोन पर फिर से कॉल आती है, जो कोई और नहीं बल्कि शक्ति कपूर का ‘क्राइम मास्टर गोगो’ के रूप में होता है। अक्षय फोन उठाकर कहते हैं, “मैं अभी लूट रहा हूँ, बाद में कॉल करना।” पर शक्ति कपूर धमकी देते हैं, “मैं क्राइम मास्टर गोगो हूँ, एक करोड़ नहीं मिला तो तुम्हारी आंखें निकालकर उनके साथ गिल्ली-डंडा खेलूंगा।” अक्षय इस पर हंसते हुए कहते हैं, “तुम दोनों को खेलने का बहुत शौक है ना? तो तुम्हें मैं दोनों को एक करोड़ दे रहा हूँ… आओ मेरे शो में।” वीडियो के अंत में गुलशन और शक्ति कपूर मिलकर कहते हैं, “हम आ रहे हैं।”
चंकी पांडे ने अक्षय कुमार को सिखाई अदाकारी
इस एपिसोड में मस्ती और मनोरंजन तब और बढ़ जाता है जब बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर और अभिनेता Chunky Pandey अक्षय कुमार के साथ ‘व्हील ऑफ फॉर्चून’ में नजर आते हैं। इस मौके पर अक्षय ने बताया कि चंकी पांडे उनके एक्टिंग स्कूल के सीनियर रहे हैं। उन्होंने यह भी साझा किया कि चंकी ने कैसे उनके अभिनय को निखारने में मदद की। वह अक्सर एक्टिंग क्लास में अमिताभ बच्चन के किरदारों को दोहराते थे, जिससे अक्षय को बहुत कुछ सीखने को मिला। अक्षय ने अपने शुरुआती दौर की एक मजेदार घटना याद करते हुए चंकी पांडे को अपना पहला एक्टिंग मेंटर बताया और कहा, “चंकी मेरे गुरू हैं।”
मज़ेदार और क्लासिक बॉलीवुड के रंगों से भरपूर एपिसोड
‘व्हील ऑफ फॉर्चून’ का यह खास एपिसोड दर्शकों को पुरानी यादें ताजा करने के साथ-साथ खूब हंसी और मनोरंजन का डोज देगा। जहां अक्षय कुमार अपने फनी अंदाज में विलेन दोस्तों के साथ डायलॉग्स की अदाकारी करते नजर आएंगे, वहीं चंकी पांडे और शक्ति कपूर की मौजूदगी शो में चार चांद लगा देगी। यह एपिसोड न केवल बॉलीवुड की यादगार फिल्मों के डायलॉग्स का आनंद देगा बल्कि अक्षय और उनके इन पुराने साथियों के बीच की दोस्ती और मस्ती को भी सामने लाएगा। दर्शकों को इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यह मनोरंजन और बॉलीवुड की मस्ती का बेहतरीन संगम साबित होगा।
