WhatsApp में आया कॉल शेड्यूलिंग फीचर. पर्सनल और प्रोफेशनल यूज के लिए उपयोगी

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग तक सीमित नहीं रहा है। इसमें लगातार नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं, जिनमें Call Schedule फीचर खास है। इस फीचर की मदद से यूजर पहले से ही वॉइस या वीडियो कॉल को प्लान कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो मीटिंग्स, इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन को पहले से शेड्यूल करना चाहते हैं।
WhatsApp Call Schedule कैसे करें?
इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए WhatsApp खोलकर कॉल्स सेक्शन में जाना होता है। वहां आपको Schedule Call का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आप कॉल का नाम और डिस्क्रिप्शन लिख सकते हैं। इसके बाद कॉल का स्टार्ट और एंड टाइम सेट किया जा सकता है। यूजर यह भी चुन सकते हैं कि कॉल वॉइस होगी या वीडियो। सेटिंग पूरी करने के बाद आप उन कॉन्टैक्ट्स को जोड़ सकते हैं जिन्हें कॉल में शामिल करना है। कॉल शेड्यूल होते ही सभी शामिल लोगों को नोटिफिकेशन मिल जाता है, जिससे वे समय पर जुड़ सकें।
रिमाइंडर और मैनेजमेंट फीचर
WhatsApp में शेड्यूल कॉल के लिए रिमाइंडर का विकल्प भी मिलता है, जिससे आप कॉल मिस नहीं करते। इसके अलावा यदि किसी कारण से प्लान बदलना हो तो शेड्यूल की गई कॉल को एडिट या डिलीट भी किया जा सकता है। कॉल सेक्शन में जाकर Upcoming Calls में जाकर आप अपने सभी शेड्यूल इवेंट्स देख सकते हैं। वहां से Cancel Event या Delete for Everyone ऑप्शन का उपयोग करके कॉल हटाई जा सकती है।
एक फोन में दो WhatsApp अकाउंट का सपोर्ट
हाल ही में WhatsApp ने Dual Account फीचर भी रोल आउट किया है, जिससे यूजर एक ही फोन में दो अलग-अलग अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर पहले केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए था, लेकिन अब इसे iPhone यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। इस सुविधा के जरिए अलग-अलग पर्सनल और प्रोफेशनल अकाउंट को एक ही डिवाइस पर मैनेज करना आसान हो गया है और दो फोन रखने की जरूरत भी खत्म हो जाती है।
