B Praak: हिट गानों के पीछे छिपा था सबसे बड़ा दुख बेटे को दफनाकर लौटे बी प्राक! पत्नी से छिपाई सच्चाई

B Praak आज बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते सितारे हैं। उनके एक के बाद एक हिट गानों ने उन्हें खास पहचान दिलाई है। जानी के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है। भले ही वह आज इतनी ऊंचाई पर हैं लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया जब उन्होंने अपनी सबसे बड़ी खुशी को खो दिया।
एक के बाद एक पारिवारिक सदमे
बी प्राक ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि साल 2021 में पहले उनके चाचा की मौत हुई और उसके कुछ महीनों बाद उनके पिता भी चल बसे। ये दो सदमे ही बहुत भारी थे लेकिन असली झटका उन्हें 2022 में तब लगा जब उनका नवजात बेटा दुनिया छोड़ गया।
View this post on Instagram
बेटे की मौत और झूठी तसल्ली
बी प्राक ने बताया कि जब उनके बेटे का जन्म हुआ तब वह कुछ ही दिनों में चल बसा। उस समय उन्हें सबसे बड़ी चिंता इस बात की थी कि अपनी पत्नी मीरा को यह कैसे बताएं। उन्होंने मीरा से कहा कि बच्चा एनआईसीयू में है और डॉक्टर देख रहे हैं। वह सच्चाई नहीं बता पाए क्योंकि उन्हें डर था कि मीरा इस सदमे को झेल नहीं पाएगी।
पत्नी मीरा का टूटा दिल
बी प्राक ने आंखों में आंसू लिए बताया कि जब वह अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर अस्पताल से लौटे तो उनकी पत्नी ने पूछा कि तुम उसे दफना आए और मुझे नहीं दिखाया। मीरा आज तक इस बात से नाराज हैं कि उन्होंने अपने बेटे को दिखाया नहीं। बी प्राक कहते हैं कि वह डर गए थे कि अगर उन्होंने बेटे को दिखाया तो मीरा पूरी तरह टूट जाती।
कृष्ण भक्ति से मिला सुकून
इतनी सारी परेशानियों के बाद बी प्राक ने खुद को संभालने के लिए आध्यात्म का सहारा लिया। वह अक्सर वृंदावन में कृष्ण भक्ति में लीन नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में जाने से उन्हें मानसिक शांति मिली और वह खुद को धीरे धीरे संभाल पाए। उनका ये संघर्ष बताता है कि शोहरत के पीछे कितनी पीड़ा छिपी होती है।