टेक्नॉलॉजी

गूगल पर ये सवाल पूछना आपके लिए हो सकता है जेल जाने जैसा खतरनाक

गूगल बाबा आज भी हमारे हर सवाल का जवाब देने वाला सबसे बड़ा स्रोत है। लोग जब किसी भी विषय पर जानकारी चाहते हैं तो सबसे पहले गूगल की मदद लेते हैं। लेकिन चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे स्मार्ट चैटबॉट के आने के बाद भी बहुत से लोग गूगल पर ही निर्भर रहते हैं। हालांकि, कुछ खास तरह की चीजें हैं जिन्हें गूगल पर सर्च करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आज हम आपको ऐसी ही उन बातों के बारे में बताएंगे जिनसे बचना आपके हित में है।

हथियार बनाने और अन्य असामाजिक गतिविधियों की जानकारी सर्च न करें

अगर आप गूगल पर हथियार, बम, या किसी भी प्रकार के खतरनाक उपकरण बनाने की जानकारी ढूंढते हैं तो यह आपके लिए बड़ा खतरा बन सकता है। सुरक्षा एजेंसाएं ऐसी क्वेरिज पर नजर रखती हैं और बार-बार ऐसी जानकारी लेने पर आपकी गतिविधियों की जांच हो सकती है। कई बार इससे पुलिस आपको शक की नजर से देख सकती है और कड़ी कार्रवाई भी कर सकती है। इसलिए ऐसी चीजें गूगल पर सर्च करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

गूगल पर ये सवाल पूछना आपके लिए हो सकता है जेल जाने जैसा खतरनाक

बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट सर्च करना बना सकता है आपराधिक मामला

बच्चों से संबंधित कोई भी अश्लील कंटेंट सर्च करना न सिर्फ गलत है बल्कि गंभीर अपराध भी माना जाता है। भारत के आईटी एक्ट 2000 और पॉक्सो एक्ट के तहत इस तरह के कंटेंट की खोज करना अपराध है। इसके लिए जेल की सजा और भारी जुर्माना भी हो सकता है। ऐसे मामलों में कानून बहुत सख्त है और इसकी जांच कड़ी होती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि आप गूगल पर कभी भी इस तरह के कंटेंट से जुड़ी कोई भी जानकारी न खोजें।

साइबर क्राइम और अवैध चीजों की जानकारी से बचें

आजकल कई लोग गूगल पर हैकिंग, पासवर्ड चुराने या किसी को नुकसान पहुंचाने के तरीकों को सर्च करते हैं। यह गंभीर अपराध है और कानून के तहत सख्त दंडनीय भी है। साथ ही, इस तरह की क्वेरिज से आपके डिवाइस में वायरस, मालवेयर या स्पाईवेयर आने का खतरा भी रहता है। इसी तरह, ड्रग्स, नशीले पदार्थों और अन्य अवैध चीजों को खरीदने या बेचने के बारे में जानकारी सर्च करना भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। पुलिस और अन्य एजेंसियां इन गतिविधियों पर नजर रखती हैं और आपको गिरफ्तार भी कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button