टेक्नॉलॉजी

Arsyan Ismail ने AI.com डोमेन बेचकर इंटरनेट की दुनिया में मचाई सनसनी

कहते हैं बचपन में की गई मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। मलेशिया के टेक एन्टरप्रेन्योर Arsyan Ismail ने 1993 में महज 100 डॉलर यानी तब के 300 रुपये खर्च करके AI.com डोमेन खरीदा था। अब यह डोमेन Crypto.com के फाउंडर Kris Marsxzlek ने रिकॉर्ड 70 मिलियन डॉलर यानी लगभग 634 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस डील ने इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। AI.com को अब तक का सबसे महंगा डोमेन माना जा रहा है। इससे पहले Voice.com 30 मिलियन डॉलर और 360.com 17 मिलियन डॉलर में बेचा गया था।

Arsyan Ismail: इंटरनेट की दुनिया का युवा जीनियस

Arsyan मलेशिया के टेक एन्टरप्रेन्योर हैं और वेबसाइट डेवलपमेंट में माहिर हैं। उन्होंने इंटरनेट के शुरुआती दौर में कदम रखा था, जब डायल-अप नेटवर्क ही इस्तेमाल होता था। 15 साल की उम्र में उन्होंने Orenscript नामक लोकप्रिय miRC स्क्रिप्ट विकसित की थी, जिसे 90 के दशक में 80 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। 20 साल की उम्र में उन्होंने Kawanster नामक सोशल नेटवर्क लॉन्च किया, जो मलेशिया में Friendster की तरह लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा Arsyan ने 2000 के दशक में ऐड पब्लिशिंग Digg क्लोन और मलेशिया का पहला Bitcoin मार्केटप्लेस, एक्सचेंज और बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया।

Arsyan Ismail ने AI.com डोमेन बेचकर इंटरनेट की दुनिया में मचाई सनसनी

AI.com: इंटरनेट की दुनिया में सबसे कीमती डोमेन

उस समय जब दुनिया में केवल कुछ लोग ही इंटरनेट समझते थे, Arsyan ने AI.com डोमेन खरीद लिया। उस समय डोमेन खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ते थे। Arsyan ने इसे कई बार लीज पर भी इस्तेमाल के लिए दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार 2025 में AI.com कुछ समय के लिए उनके कंट्रोल से बाहर चला गया था। डोमेन वापस पाने के लिए Arsyan को 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। इसके बाद उन्होंने इसे कुछ समय के लिए होल्ड किया और बाद में Crypto.com को 70 मिलियन डॉलर में बेच दिया।

AI की बढ़ती लोकप्रियता ने बनाई अरबपति

पिछले कुछ सालों में AI टेक्नोलॉजी की बढ़ती लोकप्रियता ने Arsyan के लिए रातोंरात अरबपति बनने का रास्ता खोल दिया। 300 रुपये का छोटा निवेश अब 634 करोड़ रुपये में बदल गया है। यह केवल Arsyan की दूरदर्शिता ही नहीं बल्कि तकनीक की सही समझ और धैर्य का भी परिणाम है। AI.com की यह बिक्री इंटरनेट डोमेन मार्केटिंग के इतिहास में एक मील का पत्थर बन गई है। अब Arsyan की सफलता कहानी उन सभी टेक उद्यमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button