Anushka Shetty ने लिया बड़ा फैसला! ‘Bahubali’ की Devasena अब सोशल मीडिया से होंगी दूरी

कौन भूल सकता है Anushka Shetty को, जिन्होंने ‘बाहुबली’ में देवसेना का किरदार निभाकर न केवल साउथ इंडस्ट्री में बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी मजबूत छवि और भावनात्मक अभिनय ने उन्हें लाखों दिलों की धड़कन बना दिया। हालांकि, इस ब्लॉकबस्टर के बाद अनुष्का बड़े पर्दे पर कम दिखाई दीं। लंबे समय तक उनकी फिल्मों की संख्या सीमित रही और अब उन्होंने सभी को चौंकाते हुए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। अनुष्का शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश के जरिए यह जानकारी साझा की।
अनुष्का का सोशल मीडिया ब्रेक
अनुष्का ने पोस्ट में लिखा, ‘नीली रोशनी को दीपक की लौ में बदलना… मैं फिर से जीवन जीने और दुनिया से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी। जल्द ही अधिक कहानियों और बहुत सारा प्यार लेकर लौटूंगी। हमेशा मुस्कुराते रहें और प्यार बांटते रहें।’ इस पोस्ट में उन्होंने नकारात्मकता की बजाय सकारात्मकता, मुस्कान और सच्चे जुड़ाव का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह फोन और स्क्रीन से दूर रहकर असली जीवन से जुड़ना चाहती हैं।
View this post on Instagram
‘घाटी’ की असफलता या कुछ और?
अनुष्का का यह फैसला उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘घाटी’ के बाद आया है। यह फिल्म कृष्ण जगरलामुडी द्वारा निर्देशित थी और आंध्र-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी पर आधारित थी। फिल्म में अनुष्का ने ‘शीलावती’ नाम की मजबूत महिला का किरदार निभाया। हालांकि फिल्म से उम्मीदें बहुत थीं, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और एक सप्ताह के भीतर सिनेमाघरों से हटा दी गई। फिल्म की असफलता और आलोचना के कारण उनका सोशल मीडिया से दूर रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। चर्चा यह भी है कि अनुष्का ने फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा क्यों नहीं लिया। उस समय उनकी बढ़ी हुई वजन की तस्वीरें सामने आई थीं, और कयास लगाए जा रहे थे कि शायद यही कारण रहा कि उन्होंने प्रमोशन से दूरी बनाई।
करियर और भविष्य की संभावना
अनुष्का शेट्टी ने 2005 में फिल्म ‘सुपर’ से टॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा बनीं, जैसे ‘अरुंधति’, ‘विक्रमर्कुडु’, ‘मिर्ची’, ‘साइज जीरो’, ‘धर्मरुकम’, ‘भागमती’ और सबसे बड़ी हिट ‘बाहुबली’। उनकी कई फिल्में महिलाओं के केंद्रित किरदारों पर आधारित थीं, जिनमें उनके अभिनय की काबिलियत ने सभी को प्रभावित किया। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया से केवल अस्थायी ब्रेक लेने की बात कही है, लेकिन उनके फैंस यह सोचकर चिंतित हैं कि क्या यह लंबा ब्रेक उनके अभिनय करियर को प्रभावित करेगा। सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनका समर्थन कर रहे हैं और उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का ने हमेशा किरदारों के अनुसार खुद को ढालने में महारत दिखाई है, इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि वह इस ब्रेक के बाद और भी मजबूत होकर लौटेंगी। फिलहाल, वह नए आरंभ की तैयारी कर रही हैं, नीली रोशनी से लेकर दीपक की लौ तक।