खेल

अजिंक्य रहाणे की सैलरी सिर्फ 1.5 करोड़, क्या वे साबित करेंगे अपनी कप्तानी का दम

आईपीएल और पैसों का रिश्ता अलग ही है। हर साल खिलाड़ी टीम बदलते हैं और इसके पीछे कई कारण होते हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण पैसा ही होता है। आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को है। उससे पहले जानना जरूरी है कि इस साल के कप्तानों की सैलरी क्या है और कौन सबसे महंगा और कौन सबसे सस्ता कप्तान है।

ऋषभ पंत हैं सबसे महंगे कप्तान

ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के सबसे महंगे कप्तान हैं। वे लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएलजी) की कप्तानी संभाल रहे हैं। इस साल भी उनकी सैलरी सबसे ज्यादा है, कुल 27 करोड़ रुपये। पिछले साल भले ही पंत का प्रदर्शन कुछ खास ना रहा हो, लेकिन उनकी कीमत और अनुभव उन्हें महंगा कप्तान बनाते हैं।

अजिंक्य रहाणे की सैलरी सिर्फ 1.5 करोड़, क्या वे साबित करेंगे अपनी कप्तानी का दम

अजिंक्य रहाणे हैं सबसे सस्ते कप्तान

वहीं, आईपीएल 2026 का सबसे सस्ता कप्तान हैं अजिंक्य रहाणे। वे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी सैलरी केवल 1.5 करोड़ रुपये है। पंत की तुलना में यह बहुत कम है, लेकिन यह सामान्य सैलरी के हिसाब से भी कम ही मानी जाएगी।

श्रेयस अय्यर और अन्य कप्तान

ऋषभ पंत के बाद श्रेयस अय्यर हैं, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में अपने पाले में रखा है। पिछले साल उनकी टीम फाइनल तक गई थी, लेकिन आरसीबी से हार गई थी। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड को सीएसके ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। अन्य कप्तानों में अक्षर पटेल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और रियान पराग भी अच्छे पैसे पा रहे हैं।

आईपीएल 2026 कप्तानों की सैलरी सूची

  • ऋषभ पंत : 27 करोड़ : लखनऊ सुपर जायंट्स
  • श्रेयस अय्यर : 26.75 करोड़ : पंजाब किंग्स
  • ऋतुराज गायकवाड : 18 करोड़ : सीएसके
  • अक्षर पटेल : 16.50 करोड़ : दिल्ली कैपिटल्स
  • शुभमन गिल : 16.50 करोड़ : गुजरात टाइटंस
  • हार्दिक पांड्या : 16.35 करोड़ : मुंबई इंडियंस
  • रियान पराग : 14 करोड़ : राजस्थान रॉयल्स
  • ईशान किशन : 11.25 करोड़ : एसआरएच
  • रजत पाटीदार : 11 करोड़ : आरसीबी
  • अजिंक्य रहाणे : 1.5 करोड़ : केकेआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button