Abhishek Sharma का अकाउंट अचानक सस्पेंड, पाकिस्तानी फैंस के लगातार रिपोर्ट करने से मचा बवाल

भारतीय बल्लेबाज Abhishek Sharma इन दिनों एशिया कप में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सुपर-4 मुकाबले में उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उनकी विस्फोटक पारी की वजह से मैच एकतरफा हो गया और पाकिस्तान को करारी हार झेलनी पड़ी। हालांकि, उनकी इस शानदार पारी से खफा होकर कुछ पाकिस्तानी फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ नाराजगी जताई और उनका अकाउंट लगातार रिपोर्ट करना शुरू कर दिया।
पाकिस्तानी फैंस की हरकत, अभिषेक का अकाउंट निलंबित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Abhishek Sharma के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को पाकिस्तानी यूज़र्स ने बार-बार रिपोर्ट किया, जिसके चलते उनका प्रोफाइल सस्पेंड कर दिया गया। अब जब भी कोई उनके अकाउंट को सर्च करता है तो उस पर “Account Suspended” लिखा दिखाई देता है। फैंस का मानना है कि इस तरह की हरकत खेल भावना के खिलाफ है और एक क्रिकेटर की व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला है। वहीं, भारतीय प्रशंसक सोशल मीडिया पर अभिषेक के समर्थन में उतर आए हैं और इस निलंबन को जल्द से जल्द हटाने की मांग कर रहे हैं।
https://twitter.com/MyCric101/status/1971108039760675228
भारत-पाक मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा
भारत और पाकिस्तान का यह सुपर-4 मैच बेहद हाई-वोल्टेज रहा। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनातनी साफ झलक रही थी। यहां तक कि टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ मिलाने से भी इंकार कर दिया। बल्लेबाजी के दौरान अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। पाकिस्तानी गेंदबाज बार-बार भारतीय ओपनरों को उकसाने की कोशिश करते रहे, लेकिन अभिषेक ने बल्ले से करारा जवाब दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि वह मैदान पर सिर्फ खेल से जवाब देना जानते हैं।
एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
Abhishek Sharma इस समय एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 4 पारियों में 173 रन बनाए हैं, औसत 43.25 और स्ट्राइक रेट 208 के साथ। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में 74 रन ठोक डाले। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने धमाकेदार पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 75 रन बनाए। उनकी लगातार शानदार फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत है और यह टूर्नामेंट में भारत की जीत की संभावनाओं को और मजबूत करता है। क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर अभिषेक इसी अंदाज में खेलते रहे तो आने वाले दिनों में वह भारत के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।
