मनोरंजन

‘दो और दो पांच’ रीबूट में अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल की जोड़ी हो सकती है नजर

1980 में रिलीज़ हुई ‘दो और दो पांच’ ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और अनोखी दोस्ती के लिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, हेमा मालिनी और परवीन बॉबी की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली थी। अब इस फिल्म के रीबूट की खबर सामने आई है, जिसे प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने खुद कन्फर्म किया। यह रीबूट 1980 की क्लासिक फिल्म की यादें ताजा करते हुए नए किरदारों और कहानी के साथ तैयार किया जाएगा।

अब इस रीबूट में हो सकते हैं अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल

कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि इस रीबूट में अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल की एंट्री हो सकती है। दीपक मुकुट ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का विचार कई साल पहले बनाया गया था और उस समय कुणाल कोहली को डायरेक्टर बनाने की योजना थी। वह भी सोच रहे थे कि अभिषेक और बॉबी, अमिताभ और शशि की जोड़ी का रोल निभाएं। हालांकि उस समय यह फिल्म बन नहीं पाई। अब प्रोड्यूसर ने कहा कि वे चाहते हैं कि यह जोड़ी फिर से स्क्रीन पर दिखाई दे, क्योंकि दोनों के कैमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में उम्मीदें हैं।

‘दो और दो पांच’ रीबूट में अभिषेक बच्चन और बॉबी देओल की जोड़ी हो सकती है नजर

रीबूट, रीमेक या सीक्वल – फैसला अभी बाकी

दीपक मुकुट ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी यह तय नहीं हुआ है कि फिल्म ‘दो और दो पांच’ से प्रेरित होगी, रीमेक होगी या सीक्वल। फिलहाल स्क्रिप्टिंग का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में उद्योग में रीमेक्स और इंस्पिरेशन को लेकर चर्चा सुनकर उन्होंने तुरंत एक नोटिस भी प्रकाशित किया ताकि कोई और इस फिल्म को रीमेक न करे। वह इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद सावधानी बरत रहे हैं और चाहते हैं कि फिल्म का अधिकार सिर्फ उनके पास रहे।

क्लासिक की यादें और फैंस की उम्मीदें

फिल्म के रीबूट की खबर से फैंस में उत्साह बढ़ गया है। क्लासिक फिल्म की यादें और अमिताभ-शशि की जोड़ी का जादू अब नए किरदारों के साथ फिर से जीवित होगा। प्रोड्यूसर दीपक मुकुट का कहना है कि फिल्म को बनाने से पहले हर पहलू पर विचार किया जाएगा, ताकि पुरानी फिल्म का मजा और ह्यूमर नए संस्करण में बरकरार रहे। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब यह रीबूट बड़े पर्दे पर नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button