मनोरंजन

Mona Singh की निजी जिंदगी पर नजर: कौन हैं उनके पति और क्या है उनकी कहानी

टेलीविजन की दुनिया में जब भी आइकॉनिक किरदारों की बात होती है, तो ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ की जस्सी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इस किरदार के जरिए Mona Singh ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई, बल्कि खुद को टीवी की सबसे भरोसेमंद अभिनेत्रियों में भी शुमार किया। जस्सी के बाद मोना ने कई अलग-अलग किरदार निभाकर यह साबित किया कि वह सिर्फ एक इमेज तक सीमित नहीं हैं। बीते कई सालों से मोना टीवी से दूर हैं और फिल्मों व ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगातार शानदार काम कर रही हैं, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिल रही है। अब Mona Singh एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल की पत्नी बनेंगी Mona Singh

हाल ही में Mona Singh को आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली वेब सीरीज ‘द बैड गर्ल्स ऑफ बॉलीवुड’ में अहम भूमिका निभाते देखा गया था। अब वह जेपी दत्ता की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जरिए बड़े पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में मोना, सनी देओल की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के टीजर में उनकी झलक सामने आते ही फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है। सनी देओल के साथ उनकी जोड़ी को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है और माना जा रहा है कि यह नई जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी। इसी के साथ लोगों के मन में यह सवाल भी उठने लगा है कि आखिर असल जिंदगी में Mona Singh के पति कौन हैं और उनकी निजी जिंदगी कैसी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mona Singh (@monajsingh)

कौन हैं Mona Singh के पति श्याम गोपालन

असल जिंदगी में Mona Singh के पति का नाम श्याम गोपालन है, जिन्हें श्याम राजगोपालन के नाम से भी जाना जाता है। वह ग्लैमर की दुनिया से नहीं, बल्कि कॉरपोरेट सेक्टर से ताल्लुक रखते हैं। ‘StarsUnfolded’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्याम का जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने बैंकिंग और फाइनेंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है और एक ग्लोबल इंश्योरेंस कंसल्टिंग कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं। बताया जाता है कि श्याम की पहले शादी हो चुकी थी और उस रिश्ते से उनकी एक बेटी भी है, जो लाइमलाइट से दूर रहती है। बाद में जब श्याम और Mona Singh ने शादी की, तो यह रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा। दोनों ने 27 दिसंबर 2019 को शादी की थी।

रिश्ता, परिवार और मातृत्व पर मोना के विचार

Mona Singh ने साल 2020 में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह शादी से करीब पांच साल पहले से श्याम को जानती थीं। दोनों की मुलाकात एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई थी और वहीं से उनकी कहानी शुरू हुई। मोना के मुताबिक, श्याम की सबसे बड़ी खूबी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर है। वह मोना को जैसी हैं, वैसा ही स्वीकार करते हैं और कभी उन्हें बदलने की कोशिश नहीं करते। मोना ने यह भी कहा कि कभी-कभी वह चिड़चिड़ी हो जाती हैं, लेकिन श्याम हमेशा शांत रहते हैं। आपसी सम्मान और एक-दूसरे को स्पेस देना उनके रिश्ते की सबसे खूबसूरत बात है। वहीं, ‘SpotboyE’ की रिपोर्ट के अनुसार श्याम की एक बेटी अनिका राजगोपालन हैं। मोना और श्याम की अभी कोई संतान नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में मोना ने बताया था कि उन्होंने 34 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करवा लिए थे। मोना का कहना है कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं, लेकिन फिलहाल वह मानसिक रूप से मां बनने के लिए तैयार महसूस नहीं करतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button